गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर। विकास खंड पिपरौली के ग्राम बड़गहन (गीडा सेक्टर-7 परिसर) में 11 जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर एवं मेला (मंडल स्तरीय) का आयोजन किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी धर्मेंद्र पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे विधायक सहजनवा, गोरखपुर ग्रामीण एवं पिपराइच की उपस्थिति में होगा। शिविर में पशुपालकों को पशुओं का निःशुल्क सामान्य उपचार, बांझपन चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बधियाकरण, पशुधन बीमा, आवश्यक शल्य चिकित्सा तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.