हरदोई, दिसम्बर 5 -- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी विष्णु प्रताप सिंह अधिवक्ता हैं। उनकी 71 वर्षीय पत्नी शकुंतला सिंह ने शुक्रवार की सुबह स्नान घर जाने से पहले गीजर का बटन ऑन कर दिया। इसके बाद जैसे ही वह स्नान घर में पहुंची उसी समय अचानक गीजर फट गया। इससे शकुंतला सिंह घायल हो गईं। जानकारी होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...