बदायूं, जनवरी 11 -- बदायूं। भाई के साथ बाथरूम में नहाते समय चार साल की मासूम की गीजर की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। 11 साले के बड़े भाई की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। रविवार 11 जनवरी को डाक्टर असपताल से छुट्टी कर देंगे। इधर चार साल के रयान की मौत के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। घटना के बाद बाथरूम से गीजर को परिवार ने हटवा दिया। विदित हो शहर के शहबाजपुर मोहल्ले में जफा कोठी के समीप रहने वाले सलीम अहमद घर के ऊपरी मंजिल में परिवार के साथ रहते हैं, जबकि नीचे उनकी दुकान है। जहां वे स्टील के गेट व ग्रिल बनाने का काम करते हैं। बीते रोज सलीम का चार साल का बेटा रयान और 11 साल का बेटा सयान रोज की तरह एक साथ बाथरूम में नहा रहे है। वे पड़ोस में ही बाल कटाने चले गए। घर पर उनकी पत...