गंगापार, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तत्वावधान में शुक्रवार को विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गींज में जन चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान गींज राम गुलाब आदिवासी की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। जन चौपाल में नोडल अधिकारी सह आयुक्त प्रयागराज हैदर रजा ने ग्रामीणों से कहा कि समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्व रोजगार मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। गांव की महिलाओं को समूह बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना अंतर्गत बालिकाओं को 25000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। बेटियों को शिक्षित करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.