बलिया, फरवरी 16 -- बलिया, संवाददाता। तीन दिन पहले संवारा में देशी शराब की दुकान के पास युवक की हत्या से जुड़ा वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मृतक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। हालांकि इसके बावजूद आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। वैसे हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रसड़ा कोतवाली के गुरगुजपुर निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश की संवरा में स्थित देसी शराब की दुकान पर शनिवार की शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। नाराज ग्रामीणों ने फेफना-रसड़ा मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम किया। मृतक के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपी संवरा निवासी सुंदरम सिंह उर्फ सत्य व राज सिंह उर्फ राजा को रविवार की भोर में गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी संवरा निवासी उमाकांत पांडेय को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही दब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.