फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- शिकोहाबाद में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने प्रतापपुर रोड स्थित गिहार कालोनी एवं तहसील तिराहा स्थित गिहार कालोनी में रविवार की सुबह अचानक से छापामारी कार्यवाही की। इससे यहां पर अफरा-तफरी मच गई। आबकारी निरीक्षक गणेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में रविवार की सुबह प्रतापपुर चौराहा स्थित गिहार कालोनी एवं तहसील तिराहा स्थित गिहार बस्ती में छापामारी अभियान चलाया गया। आबकारी विभाग की टीम को देखते ही यहां पर अफरा-तफरी मच गई। इधर-उधर भगदड़ मच गई। आबकारी विभाग की टीम ने घर-घर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गिहार समुदाय की महिलाए एवं बच्चे घरों से बाहर आ गए। घर घर की तलाशी अभियान के दौरान 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ ही 150 किलोग्राम लहन बरामद किया। पुलिस ने लहन को नष्ट करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...