पुणे, जनवरी 16 -- Maharashtra Nikay Chunav Result: BMC समेत महाराष्ट्र की 29 महा नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, महाराष्ट्र के लगभग सभी बड़े शहरों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। BMC में पहली बार ठाकरे परिवार के हाथ से सत्ता फिसलती नजर आ रही है और भाजपा-शिंदे सेना गठबंधन बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। दोपहर 12.30 बजे तक BMC की 227 में से 167 सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक, भाजपा गठबंधन को 102 सीटें मिलती दिख रही हैं। BMC में उद्धव सेना की अगुवाई ाले गठबंधन को 57 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस को तीन सीटें मिलती दिख रही हैं। बड़ी बात यह है कि देवेंद्र फडनवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की NCP के खाते में यहां एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। दूसरी तरफ, पुणे और पिंपरी-च...