मधुबनी, मार्च 21 -- मधुबनी, निज संवाददाता। गिलेशन मंडी में वेंडिंग जोन के निर्माण के लिए नये सिरे से प्रोजेक्ट बनाया जायेगा। जिसे विभाग की स्वीकृति के लिए शीघ्र ही भेजा जायेगा। ताकि लंबे समय से यहां पर पेंडिंग पड़े वेंडिंग जोन का निर्माण संभव हो पाये। गुरुवार को शहरी फुटपाथ विक्रेता समिति (टीवीसी) की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। गुरुवार को नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने इसकी अध्यक्षता करते हुए बताया कि गिलेशन मंडी में इसके निर्माण के लिए पूर्व में विभाग को भेजे गये प्रस्ताव में जमीन के डाटा में गलती हुई थी। इसकारण इसका निर्माण प्रभावित हुआ है। इस त्रुटि को सुधार कर विभाग को नया प्रोजेक्ट भेजा जायेगा। इसके लिए अमीन व अभियंता को स्थल के निरीक्षण कर रिपोर्ट व प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया। विक्रेताओं को बारिश और धूप से बचाने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.