मधुबनी, दिसम्बर 6 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र में लगभग पांच हजार निबंधित फुटपाथी दुकानदार हैं। क्षेत्र विस्तार के बाद इनकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इनके निबंधन की प्रक्रिया जारी है। ये फुटपाथ विक्रेता और छोटे वेंडर्स शहरी अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। ये लोग अपने छोटे कारोबारों के माध्यम से न केवल अपनी आजीविका कमाते हैं, बल्कि समाज को सस्ती और सुलभ सेवाएं भी प्रदान करते हैं। इनमें से अधिकतर गिलेशन मंडी में अपना कारोबार कर रहे हैं। जिनकी हालत काफी बदतर है। खुले आसमान के नीचे ये वेंडर्स अपना कारोबार चला रहे हैं। यहां पर पहले वेंडिंग जोन बना था, जिसे नये सिरे से बनाये जाने की उम्मीद में तोड़ दिया गया। इसतरह, लगभग सात सालों से ये यहां पर बदहाल स्थिति में काम करने को विवश हैं। शहर में निबंधित और गैर निबंधित वेंडर्स को न केवल अपनी ...