कुशीनगर, फरवरी 22 -- ढाढा,हिन्दुस्तान संवाद। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा खुर्द के बेलवनिया में मोहल्ले के दो बच्चों द्वारा एक स्टील के गिलास में पटाखा जलाने से गिलास फट कर एक महिला के गले में लगने से उसकी मौत हो गई। शनिवार को देर शाम ढाढा खुर्द के बेलवनिया निवासी कलावती देवी पत्नी दीनानाथ गुप्ता उम्र 60 वर्ष अपने दरवाजे पर बैठी थी कि बगल में दो छोटे छोटे बच्चे एक स्टील की गिलास में पटाखा जला रहे थे कि गिलास फट कर महिला के गले में लग गया जिससे उसके गले से खून का रिसाव होने लगा तो मौके पर उपस्थित परिजन व ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां सुकरौली लाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने इसकी सूचना हाटा कोतवाली पुलिस को दिए और पटाखा जला रहे बच्चों के परिजनों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्...