सुपौल, मई 5 -- सुपौल। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक भर्ती योजना के तहत मेरा युवा भारत परियोजना के लिए युवा स्वयं सेवकों के चयन के जिला चयन समिति का सदस्य गिरीश चंद्र ठाकुर और मिथिलेश कुमार को मनोनीत किया है। मालूम हो कि सदर प्रखंड के मलहद गांव निवासी ठाकुर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी रहे है। इसके लिए ठाकुर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ सहित प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...