जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में हेवीवेट नेताओं की एंट्री से सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा और एनडीए समर्थित चेयरमैन प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास प्रदीप मिश्रा चौक से भव्य रोड शो किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने छतों से फूल बरसाकर स्वागत किया और रिंकू सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर पुलिस सुरक्षा के बीच जनसैलाब उमड़ा रहा। सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने विकास, सुरक्षा और केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने ईंट छाप पर मतदान कर जुगसलाई के विकास को गति दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.