मथुरा, फरवरी 21 -- गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित हरगोकुल मंदिर के पास धार्मिक स्थल को लेकर विवाद गहरा गया है। अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने मजार हटाने की मांग करते हुए प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। छाया गौतम ने कहा कि गिरिराज परिक्रमा मार्ग करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थल बिना अनुमति बनाई गई है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन स्वयं कदम उठाएगा। इस मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस व प्रशासन सतर्क है। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया से निर्णय की मांग की है। सीओ गोव...