मुरादाबाद, जुलाई 22 -- व्हाइट हाउस में चल रही श्रीमद् भावगत कथा में गिरिराज गोवर्धन की महिमा का वर्णन किया गया। कथा व्यास डा. संजय कृष्ण सलिल महाराज ने बताया इसकी परिक्रमा करने से मनुष्य के जन्मों के कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान कृष्ण ने इसे ही उठाकर इंद्र का अभिमान तोड़ा और ग्वालों की रक्षा की थी। इसके बाद भगवान को छप्पन भोग लगाए गए। उन्होंने भजन सुनाकर सभी को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया और भंडारा आरंभ हुआ। मुख्य यजमान मोहित डुडेजा सपरिवार रहे। आयोजक प्रदीप शुक्ला एवं उनका परिवार रहा। दीपक कपूर सीए, पंकज अग्रवाल, राज कुमार गुप्ता,अखिलेश मिश्रा, मनोज चौधरी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.