कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। श्री बांके बिहारी जी परिवार समिति के तत्वावधान में मोतीझील लॉन-2 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि गिरिराज और श्रीकृष्ण में कोई भेद नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वार्थ के त्याग से ही मानवता का आरंभ होता है और परमार्थ भाव सच्ची मानवता है।पूतना चरित्र पर उन्होंने बताया कि कंस स्वार्थलोलुपता से राक्षसी प्रवृत्ति में गया, जबकि प्रभु श्रीकृष्ण ने पूतना को भी मोक्ष दिया। माखन चोरी लीला अधर्म रोकने और ग्वाल-बालों को सशक्त बनाने का संदेश देती है।इस अवसर पर श्री गिरिराज पूजन एवं छप्पन भोग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को श्री रुक्मिणी विवाह महोत्सव होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.