बिहारशरीफ, अगस्त 25 -- गिरियक व सिलाव में आज पैक्स चुनाव बूथ के पास निषेधाज्ञा लागू बिहारशरीफ, निज संवाददाता। गिरियक व सिलाव प्रखंड के चयनित प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) में आज मतदान कराया जाएगा। इसके लिए कई बूथ बनाए गए हैं। बूथ के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गयी है। राजगीर अनुमंडल के एसडीओ आशीष नारायण ने बताया कि इस दौरान बुथों के पास के पास 100 मीटर दायरे में सुबह सात बजे से पूर्वाहन से संध्या साढ़े चार बजे तक को मतदान के बाद मतगणना काम वाली जगह पर संध्या सात बजे से मतगणना पूरा होने तक निषेधाज्ञा लागू रहेगा। इसके लिए गिरियक प्रखंड में इसुअ उत्क्रमित मध्य विद्यालय और दुर्गापुर पुराना भवन पैक्स भवन में बूथ बनाया गया है। जबकि, मतों की गणना आदमपुर उच्च विद्यालय में होगी। सिलाव प्रखंड के सब्बैत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मतदा...