बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- फोटो : पावापुरी चेक-गिरियक प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को लाभुक को चेक देते बीडीओ पवन कुमार ठाकुर। पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को दो लाभुकों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत मुआवजा दिया गया। बीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने सतौआ के अभिराज कुमार व महतपुरा के राहुल कुमार 20-20 हजार रुपये का चेक सौंपा। बीडीओ ने बताया कि हादसे में इनके परिवार के सदस्य की मौत हो गयी थी। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...