बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में गुरुवार को पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पूनम कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि दहेज को लेकर महिला की हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में पूनम कुमारी, काजल कुमारी व राही कुमार फरार हैं। कोर्ट के आदेश पर पूनम के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। इसके बाद भी उसने सरेंडर नहीं किया तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...