बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- थानाध्यक्ष ने फोन नंबर हैक करने की जतायी आशंका कई सोशल मीडिया ग्रुप पर डाले गये अश्लील मैसेज पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थानाध्यक्ष ने मोबाइल नंबर से बुधवार को अचानक कई सोशल मीडिया ग्रुप पर अश्लील मैसेज व तस्वीर डाले गये। इन ग्रुप्स में जिले के तमाम वरीय अधिकारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि आदि जुड़े हुए हैं। मैसेज पर लोगों की नजर पड़ते ही हड़कम्प मच गया। थानाध्यक्ष ने उनका मोबाइल नंबर हैक करने की आशंका जताते हुए साइबर थाने में शिकायत की है। कई ग्रुप्स से मैसेज डिलीट कर दिये गये हैं। कुछ ग्रुप्स पर डिलीट नहीं हो पाये हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे इन ग्रुप पर आपत्तिजनक मैसेज देखकर लोग हड़बड़ा गये। तरह-तरह की चर्चा होने लगी। पुलिस अधिकारियों ने मैसेज देखते ही जांच शुरू कर दी। साइबर सेल को जानकारी दी गयी है। आशंका है कि किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.