रामगढ़, अप्रैल 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। अखिल झारखंड श्रमिक संघ और पुंदाग टोल प्लाजा के बीच शुक्रवार को वार्ता हुई। इसमें मुख्य रुप से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में टोल प्लाजा परियोजना प्रबंधक और अखिल झारखंड श्रमिक संघ के बीच विभिन्न माँगों को लेकर बैठक हुआ। इस दौरान कई बिन्दुओं पर सहमति ली। इसके तहत वार्षिक वेतन वृद्धि 8% से बढ़कर 10 % करने, बोनस 8.33%से बढ़ा कर 10 % करने का निर्णय हुआ। इसके अलावा वार्षिक उत्सव अवकाश प्रदान करने पर सहमति बनी। इसके तहत टोल कर्मियों को 5 राष्ट्रीय और 2 राजकीय अवकाश मिलेगा। सांसद के पहल पर बर्खास्त कर्मचारी को पुन: नियुक्त किया गया। इस पर श्रमिक संघ के सभी सदस्यों ने गिरिडीह सांसद का आभार जताया। वार्ता में एजेकेएसएस शाखा अध्यक्ष जीतेंद्र महतो, रंजीत ठाकुर, पियुष चौधरी सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.