गिरडीह, फरवरी 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित नाम निर्देशन एवं नाम वापसी को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जारी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी। प्रेस वार्ता में एसपी डॉ बिमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते, डीपीआरओ अंजना भारती भी थी। उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 19 नाम निर्देशन दाखिल किया गया था, जिसमें 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 16 हैं। जिसमें 02 महिला हैं। वहीं बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए कुल 19 अभ्यर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.