गिरडीह, फरवरी 23 -- निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहा मतदान: डीसी गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के तीनों निकायों में सोमवार को गोलीकांड, पत्थरबाजी, धक्का मुक्की सहित हिसंक झड़प के बीच मतदान सम्पन्न हुआ। गिरिडीह नगर निगम में मतदान के दौरान सबसे अधिक बवाल हुआ। इस निर्वाचन क्षेत्र में गोलीकांड, पत्थरबाजी और मारपीट की घटना ने जिला प्रशासन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के दावों की हवा निकाल दी। हालांकि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने तीनों निकायों में मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सम्पन्न होने का दावा किया। कहा कि गोलीकांड और पत्थरबाजी की घटना मतदान से जुड़ी नहीं है। यह आपसी दुश्मनी पर हुई है। दोनों घटना बूथों पर नहीं, बल्कि बूथ से 400 मीटर की दूरी पर हुई है। ऐसे घटना की बारीकी जानने की कोशिश में प्रशासन है। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.