गिरडीह, जनवरी 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने और विश्व कल्याण की भावना के साथ माहुरी वैश्य महामंडल, गिरिडीह द्वारा एक भव्य हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। माहुरी छात्रावास स्थित मां मथुरासिनी मंदिर परिसर में यह विशेष अनुष्ठान 26 जनवरी से शुरू हो गया है जो 1 फरवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य सामूहिक रूप से 51,000 हनुमान चालीसा पाठ पूर्ण करना है। इस महाभियान में श्रद्धालुओं का समर्पण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों के आंकड़े इस संकल्प की सिद्धि की ओर स्पष्ट इशारा कर रहे हैं। 26 जनवरी को 148 श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कुल 3,294 पाठ पूर्ण किए। 27 जनवरी को भक्ति का उत्साह और बढ़ा और लगभग 310 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने मिलकर 13,298 पाठ किए। इस अवसर पर महामंडल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.