गिरडीह, नवम्बर 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह झंडा मैदान में सोमवार शाम सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत तीन दिनों तक होनेवाले क्रिकेट और फुटबॉल महासंग्राम को लेकर सोमवार को नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, डीसी रामनिवास यादव, आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव आदि ने दीप जलाकर किया। इस दौरान सांसद व डीसी के साथ आजसू के कंपू यादव, प्रियंका शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, चुन्नूकांत, नवीन सिन्हा आदि द्वारा मैदान में गुब्बारा उड़ाने और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद खेल का आगाज हुआ। सांसद खेल महोत्सव के आगाज के दौरान कलाकारों ने छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी। मौके पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमं...