गिरडीह, जुलाई 19 -- गिरिडीह। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए वज्रपात की घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। शुक्रवार को आसमानी कहर में खेत में काम कर रही दो महिलाओं की जान चली गई और एक किशोरी सहित तीन महिलाएं जख्मी हो गई। जमुआ थाना क्षेत्र के मंगलो गांव में वज्रपात होने से धान रोप रही एक महिला बिलवा खातुन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ धान रोप रही एक किशोरी सुहाना खातुन घायल हो गई। इसी तरह हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेम्बा-पतारडीह में खेत में काम कर रही महिलाओं पर वज्रपात हो गया जिससे प्रमिला देवी की मौत हो गई जबकि लुखरी देवी व मनवा देवी घायल हो गई हैं। सबसे दुखद तिसरी थाना क्षेत्र के कटकोको गांव में रहा। यहां एक घर के बरामदे में की जा रही पंचायत में ही वज्रपात हो गया जिससे एक 38 वर्षीय युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.