गिरडीह, अगस्त 28 -- जमुआ, प्रतिनिधि। रिम्स 2 को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गिरिडीह में रिम्स 2 के निर्माण का आग्रह किया है। पत्र के माध्यम से चौरसिया ने मुख्यमंत्री को भान दिलाया कि गिरिडीह सूबे का एक बड़ा जिला है। लगभग 25 लाख से अधिक आबादी वाले इस जिले में तकरीबन 3 हजार गांव हैं। गिरिडीह जिले में 13 बड़े प्रखंड हैं। इनमें से जमुआ, राजधनवार, गिरिडीह जैसे प्रखंडों में तीन दर्जन से अधिक पंचायतें हैं। बताया कि गिरिडीह जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था राज्य के अन्य जिलों से बहुत लचर और बदहाल स्थिति में है। यहां के गरीब गुरबा लोगों को अपने इलाज के लिए या तो रांची, धनबाद पर निर्भर रहना पड़ता है या तो घर में रहकर मौत का इंतजार करना होता है। दूसरी ओर गिरिडीह जिले से रांची की दूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.