गिरडीह, सितम्बर 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में गांधी शताब्दी समारोह को लेकर नए परिसदन भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आयोजन समिति के संयोजक कृष्णकांत और सह संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी 6 अक्टूबर 1925 को गिरिडीह पधारे थे। 6 एवं 7 अक्टूबर को उनका यहां प्रवास हुआ था। उस ऐतिहासिक क्षण के अक्टूबर 2025 में सौ साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए गिरिडीह के प्रबुद्धजनों ने गांधी शताब्दी समारोह मनाने का निर्णय लिया है, जिसकी तैयारी चल रही है। इस समारोह की सफलता के लिए गिरिडीह के समाज से सभी नागरिक और प्रबुद्धजनों का सहयोग अपेक्षित है। आगे संयोजक-द्वय ने विस्तार से बताया कि महात्मा गांधी 6 अक्टूबर को देवघर से वर्तमान गिरिडीह जिला के खरगडीहा पधारे थे तथा वहां से गिरिडीह होते हुए दो दिनों के प्रवास के बाद गिरिडीह से मधुपुर गए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.