धनबाद, नवम्बर 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड राज्य संघर्ष मोर्चा ने रविवार को बैठक कर पांच नवंबर को नगर विकास मंत्री सह उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के गिरिडीह आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। गोल्फ ग्राउंड में मोर्चा की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने की। उन्होंने घेराव में धनबाद से अधिक से अधिक सहायक अध्यापकों से भाग लेने की अपील की। जिलाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि 5 नवंबर को मंत्री आवास के घेराव के बाद सरकार की ओर से मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो 15 नवंबर को झारखंड के सभी सहायक अध्यापक रांची मोहाराबादी मैदान से तिरंगा यात्रा निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसकी सूचना सरकार एवं विभागीय अधिकारियों को 31 अक्तूबर को दी जा चुकी है। बैठक में छोटन प्रसाद राम, नरेंद्र सिंह चौधरी, संजय सिंह, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.