गिरडीह, फरवरी 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव के मतदान समाप्ति के चंद मिनट बाद हुई हिंसा के बाद बवाल मच गया है। आक्रोशित लोगों ने कुछेक दुकानों में तोड़फोड़ कर चैताडीह रोड को जाम कर दिया था। वेलोग नगर थाना प्रभारी के निलंबन और गोली चलानेवालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। डीसी, एसपी के पहुंचने और समझाने के बाद सवा तीन घंटे बाद सवा आठ बजे रात रोड जाम हटाया जा सका। बतला दें कि वार्ड नंबर 18 में दो को गोली मारी गयी है। गोली शमीम अंसारी उर्फ कोका और मो. शेरू को लगी है। वहीं टिंकू को भी गोली मारी गई थी पर वे बाल-बाल बच गए। घायल दोनों भंडारीडीह बख्शीडीह रोड के रहनेवाले हैं। कोका को गला में दूसरे को जांघ में गोली लगने की बात कही जा रही है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है...