गिरडीह, अक्टूबर 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गुरुवार को गिरिडीह के गांधी चौक पर प्रगतिशील और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और गांधी के आदर्शों को युवा वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए झामुमो गिरिडीह के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी की लड़ाई के हीरो थे। उन्होंने पूरे देश में जाकर लोगों को जगाया, जब लोग जाग गये तब अंत में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया। अंतत: अंग्रेज़ों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। समाजवादी नेता धरणीधर प्रसाद ने लद्दाख के गांधीवादी नेता की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा। लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं है। सामाज...