गिरडीह, मार्च 5 -- गिरिडीह। गिरिडीह बस पड़ाव में बस ने एक वृद्ध महिला को कुचल दिया। इस हादसे में वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद से पुन: महिला को रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला का शव लेकर परिजन वापस गिरिडीह सदर अस्पताल आये। मृतका झिंझरी मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय लाहवा देवी है। शव सदर अस्पताल आने के बाद नगर पुलिस पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका का पुत्र गणेश गिरिडीह बस पड़ाव में एजेंटी का कार्य करता है। गणेश ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.