गिरडीह, जनवरी 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) में नाम निर्देशन शून्य रहा। वहीं गिरिडीह नगर निगम की वार्ड संख्या 01 से 09 में एक अभ्यर्थी द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया। वार्ड संख्या 01 से 09 के लिए शास्त्रीनगर निवासी सुलेखा देवी द्वारा नामांकन किया गया है। वहीं गिरिडीह नगर निगम की वार्ड संख्या 10 से 18, वार्ड संख्या 19 से 27 एवं वार्ड संख्या 28 से 36 में नाम निर्देशन शून्य रहा। बड़की सरैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन शून्य रहा। वहीं बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 एवं वार्ड ...