गिरडीह, नवम्बर 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज में यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन होगा। युवाओं में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन इस बार गिरिडीह जिले में किया जाएगा। इस आयोजन के लिए गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह को नोडल केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा इस कार्यक्रम में भाग लेने के पात्र होंगे। यूथ पार्लियामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संसद की कार्यप्रणाली, वाद-विवाद की प्रक्रिया तथा नीति-निर्माण की समझ से जोड़ना है। इससे युवाओं में संवाद, नेतृत्व एवं तर्कशक्ति का विकास होगा। कॉलेज प्रशासन ने जानकारी दी कि माई भारत पोर्टल में 10 नवंबर 2025 तक इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं। आयोजन से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश और तिथियां आगामी दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.