गिरडीह, दिसम्बर 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा-2025 का आयोजन बुधवार को जिले भर के 23 प्रमुख स्कूलों में होगी। परीक्षा पूर्वाहन 11 से 01 बजे के बीच होगी। परीक्षा की सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। प्रतिभागी विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर भारी उत्साह है। सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को केंद्र अधीक्षक बनाया गया है। परीक्षा में लगभग 1600 विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र के साथ ओएमआर शीट भेजी गई है। स्कूल प्रबंधनों ने सभी परीक्षार्थियों से निर्देशों का पालन करने को कहा है, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बता दें कि ओएमआर शीट के नीचे एक्नॉलेजमेंट दिया गया है, उसे विद्यार्थी काट कर अपने पास रख लेंगे। प्रश्न पत्र अपने साथ ले जाएंगे। परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश : इस बाबत छात्रो...