गिरडीह, फरवरी 9 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 8 फरवरी 2026 को नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (NHRCCB) के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन-2026 संपन्न हुआ। इस अधिवेशन का आयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें देश के लगभग सभी राज्यों से पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, कानून विशेषज्ञ और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में रुस दूतावास की प्रथम सचिव क्रिस्टीना अनानीना ने मानवाधिकारों को वैश्विक शांति, लोकतंत्र और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आधारशिला बताया। इस अवसर पर अधिवेशन की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। उद्घाटन सत्र में सीबीआईसी (भारत सरकार) से जुड़े पंकज कुमार, पू...