गिरडीह, मई 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के उद्योगपति व लाल स्टील ग्रुप के चेयरमैन गोवर्धन लाल का निधन रविवार को दुर्गापुर में हो गया। वे 85 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज दुर्गापुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार को ही उनका पार्थिव शरीर गिरिडीह पहुंचा। पार्थिव शरीर बरगंडा उनके आवास पर पहुंचने के साथ ही शोक संवेदना प्रकट करनेवालों का तांता लग गया। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, उद्योगपति डॉ अमरजीत सिंह सलूजा, मोहन साव, अभय शाहाबादी, नीरज शाहाबादी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, विश्वजीत सिंह गुड्डू, प्रदीप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रालोजपा के राजकुमार राज, संजय सिंह गुड्डू, उमेश सिंह, लखन लाल बरनवाल, संजय साव सहित कई लोगों ने पहुंचकर शोक जताया। रविवार को ही गोवर्धन लाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.