गिरडीह, अप्रैल 3 -- शाहिद इमाम, गिरिडीह। बेहतर संगीतकारों को देश के पटल पर लाने के लिए दूरदर्शन पर प्रसारित सिम्फनी ऑफ इंडिया चैलेंज रियलिटी शो में गिरिडीह के जमुआ निवासी सह किसान के पुत्र अक्षय सिन्हा धमाल मचा रहे हैं। अक्षय जिले के जमुआ, चितरडीह के रहनेवाले और किसान अनूप कुमार सिन्हा के पुत्र हैं। फिलहाल वह इस शो के सेमीफाइनल तक का सफर पार कर चुका है। अब वे फाइनल के मंच पर खड़े हैं। इस ताज को हासिल करने के लिए वह मुम्बई में रहकर जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। शो का फाइनल मुकाबला होना बाकी है। शो द्वारा इसकी तारीख अभी मुकर्रर नहीं की गई है। दूरदर्शन पर रोज छह बजे प्रसारित रियलिटी शो, दूरदर्शन पर हर दिन संध्या छह बजे यह प्रसारित होता था। इसे देखने को देशभर के साथ जमुआ के लोग भी उत्साहित रहते थे। अभी प्रसारण पर ब्रेक लगा है। दरअसल शो के फाइनल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.