गिरडीह, फरवरी 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के गिरिडीह जिले की बेटी केशर कुमारी केडिया ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केशर ने कॉमर्स विषय में 94.5011 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। केशर केडिया की प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा बीएनएस डीएवी स्कूल, गिरिडीह में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की। उच्च शिक्षा के प्रति उनकी रुचि यहीं नहीं रुकी और उन्होंने इग्नू से परास्नातक की डिग्री हासिल की। केशर के परिवार की पृष्ठभूमि भी उनके व्यक्तित्व को गढ़ने में महत्वपूर्ण रही है। उनके पिता प्रभास केडिया और माता बबीता केडिया का व्यवसाय है। उनके बड़े भाई केशव केड...