जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- राज्य में दो नए चिड़ियाघर बनाये जाएंगे। इनमें से एक गिरिडीह और दूसरा दुमका में बनेगा। साथ ही पलामू टाइगर रिजर्व के पास एक टाइगर सफारी भी बनेगी। यह जानकारी रविवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) परितोष उपाध्याय ने जमशेदपुर वन प्रभाग और टाटा स्टील की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित वन्य जीव सप्ताह 2025 के समापन समारोह में दी। वे बतौर मुख्य अतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे वन्यजीव शिक्षा और आउटरीच को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने में ऐसे आयोजनों के महत्व पर जोर दिया और जमशेदपुर वन प्रभाग और टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वन्य जीव संरक्षण को लेकर शिक्षा प्रदान करने और जागरूकता बढ़ाने में चिड़ियाघरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.