बलिया, दिसम्बर 25 -- बलिया, संवादाता। प्रभु यीशु के अवतरण दिवस (क्रिसमस डे) का उत्साह में गुरुवार को मसीही समाज के साथ आमजन खुशी में झूम उठी। चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई तथा अमन की शांति के लिए बाइबिल का पाठ तथा ईसामसीह के उपदेशों को पढ़कर दुआ की गयी। बुधवार की रात ज्यों ही घड़ी की सुई एक साथ हुई (रात 12 बजे) चर्च में उपस्थित मसीही समाज के लोग खुशी से झूम उठे और गीत गाने लगे। शहर के विशुनपुर, अमृतपाली में स्थित हॉलीक्रास स्कूल स्थित चर्च में में चरनी में शिशु रूप में प्रभु यीशु का दर्शन करने के बाद विशेष प्रार्थना सभा हुई। सेंटा क्लाज परिधान में सजे बच्चे हाथों में क्रिसमस ट्री, खिलौने व मुखौटा लगाकर नृत्य करते नजर आये। चर्च के फादर ने अपने संदेश में बताया कि प्रभु यीशु जगत के उद्धार के लिए जन्में हैं। यह शांति के राजा है और इस ध...