कौशाम्बी, दिसम्बर 27 -- मंझनपुर, संवाददाता अचानक तापमान तेजी से नीचे की ओर गिरा है। शुक्रवार की रात घना कोहरा छाया रहा। शनिवार की सुबह गलन बढ़ गई। ठंड अधिक पड़ने पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को सचेत किया है। हिदायत दी गई है कि बाजार व गांवों का भ्रमण करें। निकायों में खोले गए रैन बसेरा का निरीक्षण भी किया जाए। शनिवार को अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। शुक्रवार की रात घना कोहरा छाया रहने की वजह से गलन बढ़ गई है। शनिवार को लोग घरों में ही रहे। जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले। हालांकि धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन शाम होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। शाम को ठंड का प्रकोप ऐसा था कि घरों में भी लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। अचानक ठंड बढ़ने पर डीएम डॉ. अमित पाल ने सभी मातहतों को निर्देश ज...