ललितपुर, नवम्बर 7 -- ललितपुर के जंगलों में शिकारी जानवरों का परिवार बढ़ रहा है। रेंज मड़ावरा स्थित गिरार बीट में एक मादा तेंदुआ और उसके तीन शावकों को देखे जाने के बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और आसपास गांवों के निवासियों को सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है। जनपद के जंगलों में शिकारी जानवरों की मौजूदगी किसी के छिपी नहीं है। यहां बाघ के साथ तेंदुआ, जंगली सुअर, लकड़बग्घा और भालू खासी संख्या में मौजूद हैं। हाल ही में रेंज मड़ावरा स्थित गिरार बीट में एक मादा तेंदुआ और उसके तीन शावकों को देखा गया। जिसके बाद वन विभाग अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। गिरार बीट प्रभारी हजारी लाल वनरक्षक, सेक्शन प्रभारी महेंद्र कुमार वन दरोगा, वनरक्षक तनुज तिवारी तथा अन्य वन कर्मचारियों की टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.