हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर कोतवाली में साहूकारी के जरिए लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण गिरवी रखने के बाद वापस करने में आनाकानी करने लगे। जिस पर पीड़ित ने सर्राफ दो भाइयों के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुख्यालय के मोहल्ला सुनराही गली, आर्य समाज मंदिर के पास निवासी प्रियांशु गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सुरेन्द्र कुमार सर्राफा की दुकान चलाते हैं। पीड़ित ने बताया कि पारिवारिक एवं आर्थिक आवश्यकता के चलते ज्वैलर्स संचालक सुरेन्द्र कुमार से विभिन्न तिथियों पर उसने धनराशि उधार ली। जिसके एवज में उसने अपनी मां उर्मिला गुप्ता और भाभी प्रीती गुप्ता के सभी स्वर्ण आभूषण बिना अनुमति संचालक सुरेंद्र कुमार सोनी के पास गिरवी रखे थे। ज्वेलर्स की दुकान में गिरवी आभूषणों के सापेक्ष धनराशि 12.09 लाख रुपये विभिन...