हमीरपुर, फरवरी 7 -- हमीरपुर। शहर के सराफा कारोबारी भाइयों के खिलाफ गिरवी रखे गए सोने के गहनों को वापस न करने के मामले में मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुनराही गली आर्य समाज मंदिर के निकट रहने वाले प्रियांशु गुप्ता ने बताया कि उसने अपनी पारिवारिक व आर्थिक आवश्यकता के कारण सुरेंद्र कुमार सोनी और राजेंद्र कुमार सोनी से धनराशि उधार ली। इसके एवज में उसने अपनी मां उर्मिला गुप्ता और भाभी प्रीती गुप्ता के सभी सोने के आभूषण बिना दोनों की अनुमति लिए गिरवी रख दिए। इन आभूषणों के सापेक्ष सराफा भाइयों ने उसे अलग-अलग तारीखों में कुल 12 लाख 9 हजार रुपए की रकम दी थी। इसके बाद उसने जुलाई माह में सुरेंद्र से 6.60 लाख रुपये लिए थे। इसके एवज में भी सोने का हार और कंगन गिरवी रखे थे। कैनरा बैंक में उसकी 232 ग्राम की कमरधनी 11.88 लाख र...