बुलंदशहर, फरवरी 14 -- जहांगीराबाद में ज्वेलर्स द्वारा गिरवी रखे गहने हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा गहने मांगने पर ज्वेलर्स और उसके बेटे ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहांगीराबाद के मोहल्ला रामगढ़ी निवासी पूजा पत्नी संजय ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि करीब 2 वर्ष पहले उन्होंने कान्हा ज्वेलर्स के यहां अपने 12 ग्राम के सोने और 8 तोले चांदी के गहने 11000 रुपए में गिरवी रख दिए थे। पीड़िता समय पर ब्याज जमा नहीं कर पाई और अब अपने गहने लेने ज्वेलर्स के यहां गए तो ज्वेलर्स मुकेश ने 2 दिन तक यह कहकर बहकाया की रजिस्टर नहीं मिल रहा है। आरोप है कि पीड़िता अपनी बहन व बहनोई के साथ ज्वेलर्स के यहां गई तो उसने कहा कि तुम्हारी चीज गल चुक...