बदायूं, फरवरी 23 -- बदायूं, संवाददाता। एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एक सर्राफा व्यापारी पर गिरवी रख सोना वापस न देने का आरोप लगाया है। उसने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मामला थाना व कस्बा वजीरगंज का है। यहां के होली चौक के रहने वाले श्याम पाठक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने कस्बे के एक सर्राफा व्यापारी के पास आठ साल पहले दो तोला सोना गिरवी रखकर 25,000 रुपये लिए थे। सोने का लगातार भाव बढ़ रहा है, जिसको लेकर अब सर्राफा कारोबारी उनका सोना वापस नहीं दे रहा है। आरोप है कि सर्राफा कारोबारी ने उन्हें धमकी दी कि वह सोना वापस नहीं देगा, उन्हें जो करना है कर लें। इसके बाद श्याम पाठक ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सि...