हाथरस, जनवरी 3 -- पुरदिलनगर। कस्बे में एक व्यक्ति बिना साहूकारी के लाइसेंस के धड़ले से ब्याजखोरी का काम कर रहा है। एक युवक का लाखों का जेवरात वापस नहीं कर रहा है। सतीश अग्रवाल ने कस्बे के ही एक दुकानदार पर 119 ग्राम सोने के आभूषण चार लाख में गिरवी रखे थे। चार लाख व व्याज का पैसा देने को तैयार नहीं है,लेकिन अब सामान गिरवी रखने वाला ही पलट गया। वह मना कर रहा है कि उसके पास कोई जेवरात नहीं है। इसे लेकर सतीश ने कोतवाली सिकंदराराऊ में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...