बस्ती, मई 3 -- बस्ती। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय जिला कारागार बस्ती पहुंचे। उन्होंने कारागार में निरूद्ध सपा नेता त्रयंकब पाठक और मो. इरफान मलिक से मुलाकत की और उनका हाल जाना। यह नेता 2003 में विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान मतपत्रों के लूटने और मारपीट के आरोपी हैं और उन्हें तीन-तीन वर्ष की सजा मिली है। विधान परिषद चुनाव 2003 की मतगणना में आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों में सपा प्रत्याशी कंचना सिंह, आदित्यविक्रम सिंह, तत्कालीन प्रमुख सल्टौआ बृजभूषण सिंह, तत्कालीन प्रमुख त्रयंबकनाथ पाठक, पूर्व प्रमुख महेश सिंह, सपा नेता मो. इरफान मलिक, संजय प्रताप जयसवाल और अशोक सिंह शामिल रहे। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। शेष को तीन-तीन वर्ष की सजा और जुर्माना लगा है। एमपी एमएलए कोर्ट ने सजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.