भागलपुर, दिसम्बर 10 -- बिहपुर इलाके में सूखे नशे का कारोबार लगातार अपना पांव पसार रहा है। हाल में बिहपुर थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर और स्मैक की खेप के साथ कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन इस इलाके के युवा सूखे नशे की गिरफ्तर में आ रहे हैं जिससे समाज के लोग चिंतित हैं। स्थानीय लोगों की मांग है प्रशासन ऐसे धंधेबाजों पर नकेल कसे और वैसे लोगों को पकड़े जो व्हाइट कॉलर बनकर इस धंधे को फैला रहे हैं। ऐसे लोग इस धंधे से जुड़े हैं इसका प्रमाण सामने आ चुका है। ब्राउन शुगर के साथ जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था उसमें एक डॉक्टर भी शामिल थे। बिहपुर के सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि सूखे नशे के बढ़ते चलन और इसके कारोबार को रोकने के लिए जन जागरूकता के साथ-साथ प्रशासनिक सख्ती भी जरूरी है। बीते शनिवार को ब्राउन शुगर की तस्करी...