बेगुसराय, मई 21 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बिंदटोली गांव में मंगलवार को एक युवक को शराब पीने की गुप्त सूचना पर गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला कर ग्रामीणों ने युवक को छुड़ा लिया। इस दौरान चकिया थाना की पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी। इस घटना में ग्रामीण व पुलिस दोनों तरफ से आधा दर्जन लोगों को घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम मल्हीपुर बिंदटोली गांव निवासी इंद्रदेव निषाद के पुत्र बदमाश मंजीत निषाद को गांव में ही शराब पीने की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने मंजीत को गिरफ्तार कर लिया। इस पर स्थानीय लोग उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी। घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ पहुंची चकिया थाना की पुलिस ने चार महिला व पांच पुरुष को गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.